मुरादाबाद शहर में रामपुर दोराहा चौक के सामने स्थित ख्वाजा गरीब नवाज़ होटल में सोमवार देर रात उस समय हंगामा मच गया, जब भोजन को लेकर होटल स्वामी और ग्राहकों के बीच कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया।
मामूली विवाद बना बवाल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ग्राहक होटल में खाना खाने पहुंचे थे। भोजन देने में हुई देरी को लेकर ग्राहकों ने आपत्ति जताई। इसी दौरान होटल स्वामी पक्ष और ग्राहकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। बात बढ़ने पर दोनों ओर से लात-घूंसे चलने लगे।
कुर्सियों से भी की गई जमकर पिटाई
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर न केवल हाथापाई कर रहे हैं बल्कि कुर्सियों से हमला भी कर रहे हैं। होटल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
- मुरादाबाद में कपड़ा गोदाम में भीषण आग: 15 मिनट में 15 लाख का सामान जलकर राख, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका
- मुरादाबाद में रेस्टोरेंट के ऊपर बने मकान में भीषण आग: सिलेंडर विस्फोट से मचा हड़कंप, एक महिला की मौत, 10 लोग झुलसे
- छठ पूजा का अनुपम तोहफा: नगर निगम ने रचा इतिहास, शहर को मिला भव्य छठ घाट का उपहार
- मुरादाबाद: आवारा सांड ने बुजुर्ग की ली जान, नगर निगम की लापरवाही फिर आई सामने
- ‘वर्जिनिटी सर्टिफिकेट’ विवाद: मदरसा प्रबंधन पर कार्रवाई तेज, मुख्य आरोपी मोo शाहजहां गिरफ्तार
- निजी मदरसे की शर्मनाक मांग: ‘वर्जिनिटी सर्टिफिकेट’ के बिना नहीं दी कक्षा में एंट्री, 12 वर्षीय छात्रा के परिजनों को धकेला बाहर
- रामपुर दोराहा चौक स्थित होटल बना रणक्षेत्र, खाना मांगने पर कहासुनी पहुंची लात-घूंसे और कुर्सियों तक, वीडियो वायरल
- मुरादाबाद में खून की होली: 17 वर्षीय विनायक ठाकुर की चाकुओं से गोदकर हत्या, BJP नेता का भतीजा था मृतक — इलाके में दहशत का माहौल
- Hello world!









Be First to Comment