Press "Enter" to skip to content

‘वर्जिनिटी सर्टिफिकेट’ विवाद: मदरसा प्रबंधन पर कार्रवाई तेज, मुख्य आरोपी मोo शाहजहां गिरफ्तार

मुरादाबाद : जनपद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के लोदीपुर पल्लुपुरा स्थित जामिया एहसान-उल-बनात मदरसा में ‘वर्जिनिटी सर्टिफिकेट’ मांगने के कथित आरोपों ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। चंडीगढ़ निवासी 7वीं कक्षा की छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी एडमिशन सेल इंचार्ज शाहजहां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं प्रधानाचार्य रहनुमा समेत अन्य स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

जाने क्या है पूरा मामला

पाकबड़ा थानाक्षेत्र के लोधीपुर राजपूत स्थित मदरसा जामिया एहसान-उल-बनात में आठवीं कक्षा में दाखिला देने से पहले 13 वर्षीय छात्रा से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट (कौमार्य प्रमाणपत्र) की मांग की गयी । मदरसा प्रबंधन की इस अजीब मांग से छात्रा और उसके माता – पिता हैरान रह गए। पीड़ता के पिता की शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस ने प्रधानचार्य रहनुमा, एडिमिशन सेल के प्रभारी मोo शाहजहाँ और एनी स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मोo शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया है ।

चंडीगढ़ के मनीमाजरा क्षेत्र में रहने वाले टेलर ने पाकबड़ा थाणे में दर्ज कराए केस में बताया कि उन्होंने वर्ष 2024 को अपनी बेटी का दाखिला पाकबड़ा थानाक्षेत्र के लोधीपुर राजपूत स्थित मदरसा जामिया एहसान-उल-बनात में कक्षा सात में कराया था । बेटी ने सातवीं कक्षा पास कर ली और इस बार आठवीं कक्षा में दाखिला होना था । इसी साल जुलाई माह में प्रयागराज में रहने वाली उसकी सास की तबियत खराब हो गयी थी । टेलर ने बताया कि उनकी पत्नी अपनी मां की देखभाल के लिए प्रयागराज चली गई थी और उनसे कहा कि वह बेटी को मदरसे से चंडीगढ़ ले जायें ।

16 जुलाई को टेलर बेटी को चंडीगढ़ ले गया था । कुछ दिन बाद पत्नी प्रयागराज से वापस आ गई थी । इसके बाद टेलर की पत्नी 21 अगस्त को बेटी को लेकर पाकबड़ा के मदरसे पहुँचीं । आठवीं कक्षा में दाखिला करने के लिए प्रधानाचार्य रहनुमा और एडमिशन सेल प्रभारी मोo शाहजहाँ से मिलीं ।आरोप है कि दोनों ने पहले 35 हजार रूपये जमा करा लिए । इसके बाद कौमार्य प्रमाणपत्र की मां की गई।

इसकी जानकारी मिलने पर पिता भी पहुँच गए । आरोप है कि उनके साथ मदरसा स्टाफ ने अभद्रता की और धक्के देकर तीनों को बाहर निकाल दिया । पुलिस ने केस दर्ज कर एडमिशन सेल के प्रभारी एवं बिहार के पूर्णिया जिले के रानी पत्रा क्षेत्र के पुरखरिया निवासी मोo मोo शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया गया है । पुलिस प्रधानाचार्य रहनुमा व अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है ।

पिता ने लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित छात्रा के पिता का आरोप है कि मदरसा प्रबंधन ने प्रवेश प्रक्रिया के दौरान उनकी नाबालिग बेटी से ‘वर्जिनिटी सर्टिफिकेट’ (कौमार्य प्रमाण पत्र) की मांग की, जो न सिर्फ अमानवीय है बल्कि कानूनन भी गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया:

तहरीर के आधार पर एडमिशन सेल इंचार्ज शाहजहां, प्रधानाचार्य रहनुमा व अन्य स्टाफ पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

  • प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए।
  • आरोपी शाहजहां को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
  • अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें सक्रिय हैं।
  • मामले की जानकारी शिक्षा विभाग को भी भेज दी गई है।
    • सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

मदरसे का पक्ष: आरोपों को बताया बेबुनियाद

इस बीच, मदरसे के शिक्षक सलमान ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा –

“यह हम सबके लिए बेहद शर्मनाक आरोप है। हमारे यहां बड़ी संख्या में बच्चियां पढ़ती हैं। आज तक किसी छात्रा से कभी भी ‘वर्जिनिटी सर्टिफिकेट’ जैसी चीज नहीं मांगी गई।” -सलमान

मामले ने खड़ा किया बड़ा सवाल

यह पूरा प्रकरण अभिभावकों के बीच चिंता का विषय बन गया है। मामला संवेदनशील होने के चलते पुलिस और शिक्षा विभाग दोनों ही स्तर पर जांच जारी है। समाज में इस घटना को लेकर चर्चा तेज है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह छात्राओं की गरिमा के साथ खुलेआम मजाक होगा?

More from MORADABADMore posts in MORADABAD »
More from UTTAR PRADESHMore posts in UTTAR PRADESH »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *