Press "Enter" to skip to content

मुरादाबाद में रेस्टोरेंट के ऊपर बने मकान में भीषण आग: सिलेंडर विस्फोट से मचा हड़कंप, एक महिला की मौत, 10 लोग झुलसे

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को दहला दिया। रामपुर रोड स्थित होटल क्लार्क इन के सामने रेस्टोरेंट के ऊपर बने मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ी से फैल गई कि कुछ ही मिनटों में पूरा मकान इसकी चपेट में आ गया। हादसे में रेस्टोरेंट मालिक प्रदीप श्रीवास्तव की 56 वर्षीय मां माया देवी की जलकर मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के 10 सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के तुरंत बाद घर में रखे चार गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गए, जिससे आग की लपटें और भी खौफनाक हो गईं। धुआं और तेज आवाजों से आसपास अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने जोखिम उठाते हुए अंदर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की।

धमाके से दहला इलाका, महिला ने लगाई छलांग जान बचाने के प्रयास में एक महिला ने घबराकर बिल्डिंग से छलांग लगा दी, जिससे उसका फ्रैक्चर हो गया।

दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर तैनात सूचना मिलते ही फायर डिपार्टमेंट की 10 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

घायल परिवार के सदस्य झुलसे लोगों में शामिल हैं –

  • प्रदीप श्रीवास्तव
    • पत्नी शिवानी सक्सेना
      • बच्चे परी और वैभव
        • बहन साधना
  • बहनोई सचिन भटनागर (कांठ निवासी)
  • पिता जयप्रकाश
  • भांजे शौर्य, अभिनव और वंश

SDM सदर ने की पुष्टि एसडीएम सदर राम मोहन मीणा ने बताया कि घटना कटघर थाना क्षेत्र के ताजपुर माफी मुस्तफाबाद में हुई। उन्होंने कहा, “आग लगने के सही कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी। वर्तमान में 6 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और एक महिला की मौत हो गई है।”

इलाके में छाया मातम, जांच जारी फिलहाल पुलिस और प्रशासन ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने पूरे इलाके को शोकग्रस्त कर दिया है, वहीं स्थानीय लोग प्रशासन से सुरक्षा मानकों के सख्त पालन की मांग कर रहे हैं।

More from MORADABADMore posts in MORADABAD »
More from UTTAR PRADESHMore posts in UTTAR PRADESH »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *